Friday, 6 August 2021

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार एग्जाम exam oriented

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार(राजीव गांधी खेल रत्न के नाम से जाना जाता था 6 अगस्त 2021 से नाम मे परिवर्तन है )

1991-1992 से यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में दिया जाता है यह खेल क्षेत्र में दिया जाने बाला सबसे बड़ा पुरस्कार है स्थापना के समय से यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष के अच्छे प्रदर्शन आधार पर दिया जाता था 2014 की पुरस्कार चयन समिति द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर, मंत्रालय ने चार वर्षों की अवधि में प्रदर्शन पर विचार करने के लिए फरवरी 2014में मानदंडों को संशोधित किया। अब चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है जो कि खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा दिया जाता है
(1)सबसे पहला विश्वनाथ आनन्द को दिया गया था जो कि चैस से सम्बंधित हैं
(2)सबसे युवा 2001 में अभिनव बिंद्रा निशाने बाज हैं उन्हें मिला ।
(3)सबसे कम उम्र में दीपा मालिक 2019 में मिला जो कि शॉटपुट पैराओलंपिक रजत पदक विजेता 2016 हैं
(4)अभी तक कुल 43 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है
(5)  2020 में रोहित शर्माक्रिकेट,मरियप्पम  एथलीट,मनिका बत्राटेबल टेनिस,विनेश फोगाटकुश्ती,रानी रामपालहॉकी
मेजर ध्यानचंद -
एम्सटर्डम (1928)
लास एंजिल्स (1932)
बर्लिन (1936)
इन तीनों ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद जी ने नेतृत्व किया था और तीनों में भारत गोल्ड मैडल पाने में सफल हुआ था अभी तक का भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में सफर
भारत ने ओलिंपिक में कुल 12 पदक जीते हैं जिनमे 8 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। वर्ष 1928 के एम्सटर्मड ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया और ओलिंपिक खेलों में वर्ष 1928 से वर्ष 1956 तक लगातार छह स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अन्य दो स्वर्ण वर्ष 1964 में टोक्यो और वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में मिले। 1960 रोम इटली में रजत तथा तीन बार  1968 मेक्सिको 1972 जर्मन तथा 2021 जापान कांस्य पदक जीत चुकी है जो कि मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में खेला गया 

2 comments: