Thursday, 25 March 2021
ऑर्किड
यह एक रंगीन पौधा है इसका उपयोग मुख्य रूप से इत्र बनाने में किया जाता है सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश में उगता है इसलिए इसका ऑर्किड स्टेट के रूप में जाना जाता है
Wednesday, 24 March 2021
गौर मध्यप्रदेश में हर एक राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण में पाया जाता है(इंडियन बाइसन भी कहते हैं )
मध्यप्रदेश में सबसे जांदा गौर सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया मे पाया जाने वाला एक बड़ा, काले लोम से ढका गोजातीय पशु है। आज इसकी सबसे बड़ी आबादी भारत में पाई जाती हैं। गौर जंगली मवेशियों मे से सबसे बड़ा होता है। पालतू गौर 'गायल' या 'मिथुन' कहलाता है। भारत के भिन्न भिन्न भागों में इसका भिन्न भिन्न स्थानीय नाम है, जैसे गौरी गाय, बोदा, गवली इत्यादि।
शेरशाह सूरी का मकबरा (सासाराम विहार)
सासाराम भारत प्रांत के बिहार राज्य का एक शहर है जो रोहतास जिले में आता है। यह रोहतास जिले का मुख्यालय भी है। इसे 'सहसराम' भी कहा जाता है। सूर वंश के संस्थापक अफ़ग़ान शासक शेरशाह सूरी का मक़बरा सासाराम में है और देश का प्रसिद्ध 'ग्रांड ट्रंक रोड' भी इसी शहर से होकर गुज़रता है।[1][2][3] सहसराम के समीप एक पहाड़ी पर गुफा में अशोक का लघु शिलालेख संख्या एक उत्कीर्ण हैं।
पंचमहल फतेहपुर सीकरी
पंचमहल का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर द्वारा करवाया गया था। यह इमारत फ़तेहपुर सीकरी क़िले की सबसे ऊँची इमारत है। पिरामिड आकार में बने पंचमहल को 'हवा महल' भी कहा जाता है। इसकी पहली मंज़िल के खम्भों पर शेष मंजिलों का सम्पूर्ण भार है। पंचमहल या हवामहल मरियम-उज़्-ज़मानी के सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बनवाया गया था। यहीं से अकबर की मुस्लिम बेगमें ईद का चाँद देखती थी
Tuesday, 23 March 2021
जॉर्ज कैसल (shivpuri) mp
माधव नेशनल पार्क के अंदर अपने उच्चतम बिंदु पर समुद्र तल से 484 मीटर (1597 फीट) की ऊँचाई पर यह उत्तम जॉर्ज कैसल खड़ा हुआ है। यह महल 1911 में ग्वालियर के तत्कालीन शासक जीवाजी राव सिंधिया द्वारा इंग्लैंड के किंग जॉर्ज पंचम के एक रात के ठहराव के लिए बनाया गया था ,जो बाघों के शिकार के लिए जंगल की यात्रा करने यहाँ आये थे। यहाँ से पर्यटकों द्वारा झीलों के लुभावने दृश्य और करधई के जंगल के मनोरम दृश्य देखे जाते हैं creat by आदेश राजपूत ।।।।